Ayodhya News: कथित पुलिसकर्मी बनकर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप
अयोध्या, अगस्त 13 -- Ayodhya News: मिल्कीपुर। खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी मोनू गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके मोबाइल नंबर पर फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को 112 पुलिस का दीवान बताकर 50 हजार रुपये की मांग किया। उसने यह न देने पर स्मैक के मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। मोनू गुप्ता ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि संबंधित लोगों द्वारा उसे किसी मामले में फंसाकर प्रताड़ित किया जा सकता है। उसने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा उसके विरुद्ध किसी भी फर्जी मुकदमे की स्थिति में सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.