Ayodhya News: कंपनी ने डफरिन में स्थापित कराई बबल पैप मशीन
अयोध्या, नवम्बर 7 -- Ayodhya News: अयोध्या। अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में एक बबल पैप जीवन रक्षक मशीन नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा हेतु प्रदान की गई है। इस मशीन का कंपनी के निदेशक राकेश लाधानी एवं ट्यूराम दरबार के पूज्य साईं भावन दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशा राम, डॉ. सविता बांदिल, वर्षा जायसवाल, कंपनी के वित्त नियंत्रक जय आहूजा, अशोक अदनानी, ज्ञान मोटवानी, राकेश तलरेजा आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अमृत बॉटलर्स द्वारा अस्पताल में भर्ती दो सौ से अधिक मरीजों को फल और बिस्कुट भी वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.