Ayodhya News: औचक निरीक्षण में समय से नहीं पहुंचे उप डाकपाल, स्पष्टीकरण तलब
अयोध्या, सितम्बर 22 -- Ayodhya News: बाबा बाजार। उप डाकघर मीरमऊ में सोमवार को प्रवर डाक अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति और डाकघर की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। इस दौरान जीडीएस कर्मचारी मौके पर मौजूद मिले, जबकि उपडाकपाल निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। प्रवर डाक अधीक्षक मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे उपडाकघर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उपडाकपाल सुजान बीर के कार्यालय में मौजूद नहीं मिलने पर उनके आने का इंतजार किया गया। करीब 10:35 बजे उपडाकपाल डाकघर पहुंचे। वहीं, सहायक उपडाकपाल भूपेंद्र सिंह अवकाश पर थे। निर्धारित समय के बाद कार्यालय पहुंचने पर प्रवर डाक अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए समय से कार्यालय पहुंचने की कड़ी हिदायत दी। साथ ही उपडाकपाल से मामले में स्पष्टीकरण भी मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.