Ayodhya News: ओमिनी वैन व ई रिक्शा से बच्चों को न भेजा जाय स्कूल:डीएम
अयोध्या, अगस्त 8 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि ओमनी वैन एवं ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय न भेजा जाए। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होने दिए। उन्होंने विद्यालयों में संचालित सभी स्कूली वाहनों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने वाले वाहनों का तत्काल संचालन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए पिछले वर्ष एवं वर्तमान वर्ष में हुई सड़क दुर्घटनाओं, उनमें मृतकों एवं घायलों की संख्या तथा दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.