अयोध्या, सितम्बर 23 -- Ayodhya News: मुमताजनगर स्थित एक होटल में आयोजित हुई आईआईए अयोध्या चैप्टर की मंथन बैठक नए अवसरों तथा आधुनिक ऊर्जा सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर की गई चर्चा

बैठक का उद्देश्य अयोध्या, संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआई) अयोध्या चैप्टर द्वारा बुधवार को मुमताजनगर स्थित एक होटल में मंथन मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य उद्योगों के विकास, नए अवसरों तथा आधुनिक ऊर्जा सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर उद्यमियों के बीच संवाद स्थापित करना रहा।

प्रस्तुतियाँ और चर्चा कार्यक्रम में वाधवानी फाउंडेशन की ओर से उद्योगों की उन्नति और विकास से संबंधित विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उद्योगों के विकास एवं व्यवसाय को आगे बढ़ाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के प्...