Ayodhya News: आपराधिक इतिहास को देखते हुए दो की खोली हिस्ट्रीशीट
अयोध्या, अगस्त 12 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। पुलिस ने दो आरोपियों के आपराधिक इतिहास के अनुरूप हिस्ट्रीशीट खोली है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में हुई। पुलिस के मुताबिक थाना कैंट क्षेत्र के बनवीरपुर निवासी प्रवीण कुमार दुबे उर्फ नीटू दुबे की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसका वर्तमान पता कृष्ण विहार कॉलोनी उसरू, थाना कोतवाली नगर बताया गया है। प्रवीण कुमार दुबे के खिलाफ वर्ष 2011 से 2026 तक 12 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। थाना तारून क्षेत्र के दिलीपपुर निवासी संतोष सिंह उर्फ कल्लू सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.