अयोध्या, सितम्बर 29 -- Ayodhya News: खेत में महिला से मारपीट, बाल पकड़कर घसीटा, पति पर केस तारुन। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरांव ग में खेत पर काम करने गई महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर को वह बुखार की हालत में पति के साथ खेत गई थी।

पति द्वारा किए गए उत्पीड़न पति ने खेत में कुदाल से काम करने को कहा। तबीयत खराब होने की बात कहने पर उसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद बाल पकड़कर उसे खेत में घसीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर सास मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। घर लौटते समय पीड़िता रास्ते में बेहोश हो गई।

पुलिस की कार्रवाई होश आने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना तारुन पुलिस ने मुकदमा दर्ज...