अयोध्या, सितम्बर 28 -- Ayodhya News: उद्योग जगत की जरूरतों और रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए छात्र अवध विवि में हार्डवेयर टेक्नोलॉजी व नेटवर्किंग विषय पर आयोजित हुई विशेष कार्यशाला

कार्यशाला का आयोजन अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग और डॉ. लोहिया इनक्यूबेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हार्डवेयर टेक्नोलॉजी एवं नेटवर्किंग विषयक विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग, आईओटी डिवाइसेज, सिस्टम कॉन्फ़िगरेशन तथा ट्रबलशूटिंग का व्यावहारिक व तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित कर...