अयोध्या, अक्टूबर 1 -- Ayodhya News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच घायल घायलों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल

हादसे का विवरण बीकापुर, संवाददाता। अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग हाईवे पर शेरपुर पारा बाजार के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक राजेंद्र वर्मा निवासी नकटीपुर मसौधा और यात्री रामतीर्थ यादव निवासी बसंतपुर को दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसे का कारण बताया गया कि ऑटो खजुरहट से फैजाबाद जा रहा था। शेरपुर पारा बाजार के पास पीछे से आए ट्रेलर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण राजकुमार वर्मा 'रज...