Ayodhya News: अयोध्या 20
अयोध्या, सितम्बर 29 -- Ayodhya News: बुजुर्ग लापता, बेटी ने थाने में दी गुमशुदगी की तहरीर जाना बाजार। हैदरगंज थाना क्षेत्र के हथिगो भुसिया गांव से 60 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। यह जानकारी देते हुए गांव निवासिनी शीला ने बताया कि उसके 60 वर्षीय पिता बीते रविवार सुबह बिना बताए कहीं चले गए। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस के साथ-साथ परिजन आसपास के बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों और संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश में जुटे हैं। हैदरगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.