अयोध्या, सितम्बर 28 -- Ayodhya News: चंपत, अनिल, गोपाल व कृष्णमोहन पर एफआईआर को लेकर होगी सुनवाई - अधिवक्ता संघ ने 19 सितंबर को सीजेएम कोर्ट में दिया था प्रार्थनापत्र- सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राम जन्मभूमि थाना से मांगी गई आख्याअयोध्या, संवाददाता। राममंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, गोपाल राव और कृष्ण मोहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दिए गए प्रार्थनापत्र पर पांच अक्टूबर को सुनवाई होगी। इस मामले में अधिवक्ता संघ की ओर से सीजेएम कोर्ट में 19 सितंबर को बीएनएस की धारा 174(3) के तहत प्रथम सूचना दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रार्थनापत्र पर 28 सितंबर को सुनवाई प्रस्तावित थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने प्रकरण के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि थाना से आख्या तलब की है। ...