Ayodhya News: अयोध्या में अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित कराई
अयोध्या, अक्टूबर 8 -- Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजूरी गांव में गुरुवार सुबह अंबेडकर की प्रतिमा खंडित मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने प्रतिमा को खंडित देखा और इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी थाना पुलिस के साथ उच्चाधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष और एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नई अंबेडकर प्रतिमा मंगवाकर उसी स्थान पर स्थापित करा दी। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गांव में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रतिमा स्थल की निगरानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.