Ayodhya News: अयोध्या के सांसद ने कहा इंडिया गठबंधन में कोई दरार नहीं
अयोध्या, अक्टूबर 4 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को यहां एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह मजबूत है, कहीं कोई दरार नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिम्मेदार नेता हैं। दोनों नेताओं की तरफ से गठबंधन को कमजोर करने वाला कोई बयान या कदम अभी तक नहीं उठाया गया है। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और संयुक्त पदयात्रा को लेकर बात हुई थी, समय आने पर कार्यक्रम होंगे। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की वकालत करते हुए दावा किया कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीटें हम जीतेंगे। यह भी पढ़ें- 2027 में भाजपा को हटाना है मुख्य उद्देश्य: शिवपाल उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.