Ayodhya News: अयोध्या के एथलेटिक्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
अयोध्या, अक्टूबर 10 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा 61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की गई जिसमे अयोध्या के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक वर्ग ने अभय सिंह डेकाथलोंन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वहीं बालिका वर्ग में प्रीति यादव ने 3000 मीटर स्टीपल चेस में कांस्य पदक तथा विंद्यवासिनी लंबी कूद में कांस्य पदक, अंशिका यादव जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक, मोहिनी यादव ने ट्रायथलॉन ए में रजत पदक तथा जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक, नंदिनी पलक तिवारी 200 मीटर में रजत पदक, लंबी कूद में रजत पदक लाकर जिले का नाम रोशन किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव परमेन्द्र सिंह ने बताया कि अयोध्या के एथलेटिक्स में यह स्वर्णिम वर्ष चल रहा। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.