Ayodhya News: अपहरण और मॉब लिंचिंग के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
अयोध्या, अक्टूबर 22 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। नाबालिग बच्चों के अपहरण और मॉब लिंचिंग के मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपी प्रदीप सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी अपर जिला जज प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय के न्यायालय ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी। आरोपी के खिलाफ नाबालिग बच्चों के अपहरण और मॉब लिंचिंग के मामले में 307 समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान एडीजीसी ज्ञानेश चंद्र पांडे ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए मामले को गंभीर अपराध बताया। वहीं, आरोपी की ओर से अधिवक्ता अशोक मिश्रा ने पक्ष रखा। वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अरुण सिंह यादव, राजीव शुक्ला, मनोज शुक्ला समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी प्रदीप सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.