अयोध्या, अगस्त 13 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। थाना कैंट क्षेत्र में स्थित एक कार की एजेन्सी के सामने दो व्यक्तियों को टक्कर मारकर भाग रही कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग भी गम्भीर रुप से घायल हो गया। दो जगह एक्सीडेंट करने के बाद कार को छोड़कर सवार भाग गया। कार को पुलिस ने अपने कब्जें में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनियंत्रित कार ने पहले एक कार एजेन्सी के सामने उत्कर्ष पुत्र आनंद कुमार निवासी मोतीपुर थाना मोतीपुर बहराइच तथा अंकुश यादव पुत्र शिवराम निवासी केतकारपुर थाना आसपुर देवसराय प्रतापगढ़ को टक्कर मारी। जिसमें दोनो घायल हो गए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित खोजनपुर पहुंची। यहां गद्दोपुर के रहने वाले जगदीश सिंह (65) अपने घर से पैदल निकले थे। खोजनपुर जाने वाले रास्ते में कार...