अयोध्या, सितम्बर 26 -- Ayodhya News: भदरसा संवाददाता। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के लंगड़ा की चौकी रिंग रोड के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बुरी तरह से घायल बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्शन नगर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पंचायत भरतकुण्ड भदरसा के मिर्जापुर निमौली गांव के मजरे दोस्त पुर निवासी रामगोपाल कोरी (52) पुत्र रामसमुझ शहर में कहीं मजदूरी का काम करता था। भोर में लगभग साढ़े पांच बजे वह अपने बाइक से प्रयागराज हाईवे मार्ग शहर जा रहा था। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के लंगड़ा की चौकी रिंग रोड के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय लेकर गये जहां हालत नाजुक होने पर डॉ...