नई दिल्ली, मई 4 -- Axis My India West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु) और एक केंद्र शासित प्रदेश (पुडुचेरी) में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज (सोमवार, 4 मई को) ऐलान होना है। इससे पहले 29 अप्रैल को बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण का चुनाव हुआ था, तब कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल सर्वे जारी किए थे। अधिकांश सर्वे में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया था लेकिन Axis My India ने बंगाल पर अपना Exit Poll सर्वे के आंकड़े जारी नहीं किए। Axis My India के प्रबंध निदेशक प्रदीप गुप्ता ने पहले कहा था कि बंगाल में सर्वे का उनका सैम्पल साइज छोटा है और उसे बड़ा कर 30 अप्रैल को एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करेंगे लेकिन बाद में उन्होंने हाथ खड़े कर दिए और दो टूक कहा कि उनकी कंपनी इस बार पश्...