नई दिल्ली, अगस्त 15 -- 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 और सनी देओल की 'बंटवारा 1947 रिलीज हुई है। इन फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को लेकर ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक्स ने जो अनुमान लगाया था, वो रिलीज वाले दिन काफी अलग साबित हुआ। ओपनिंग डे पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने अनुमान से दोगुनी कमाई कर सभी को हैरान कर दिया। वहीं सनी देओल की बंटवारा पीछे रह गई। अब पहले शनिवार के आधे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शनिवार के शाम 4 बजे तक इन फिल्मों का कलेक्शन कुछ ऐसा रहा-आवारापन 2 का शनिवार का कलेक्शन इमरान हाश्मी की फिल्म आवारापन 2 की कहानी और एक्टर की शानदार परफॉरमेंस की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही हैं। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। अब आज शनिवार को फिल्म ने शाम 4 ब...