नई दिल्ली, जून 29 -- साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' एक कल्ट हिट रही थी। अब इस फिल्म का पार्ट-2 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने 'आवारापन-2' का टीजर सोमवार को रिलीज किया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर उसी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि श्रिया सरन की जगह इस बार दिशा पाटनी ने ली है। फिल्म के पार्ट-1 की IMDb पर रेटिंग 7.4 रही थी और इसने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब एक बार फिर से इमरान हाशमी को शिवम पंडित के किरदार में देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।कमेंट बॉक्स में क्या बोली पब्लिक इमरान हाशमी ने यह वीडियो अपने X हैंडल पर शेयर किया है। उनकी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। वो दर्द, इश्क और बदले के स...