नई दिल्ली, फरवरी 20 -- AUS vs OMAN Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के 40वें मुकाबले में ओमान को नौ विकेट से हराया। ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 19 गेंद में 32 रन बनाए। कप्तान मिचेल मार्श ने 33 गेंद में 64 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9.4 ओवर में एक विकेट पर 108 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। नौवें ओवर में शकील अहमद ने ट्रैविस हेड को आउटकर ओमान को पहली सफलता दिलाई। ट्रैविस हेड ने 19 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। कप्तान मिचेल ...