नई दिल्ली, अगस्त 22 -- AUS vs BAN Live Score, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मकाय के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश Live Score आप नीचे देख सकते हैं। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम का पहले 10 ओवर में ही बंटाधार हो गया। मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदबाजी का उनके पास कोई जवाब नहीं था। स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को अपना शिकार बनाया। देखते ही देखते बांग्लादेश की आधी टीम 12 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। पहले 5 विकेट इस दौरान स्टार्क ने लिए। ऑस्ट्रेलिया को अगली दो सफलताएं कप्तान पैट कमिंस ने दिलाई। वहीं जोश हेजलवुड ने भी खाता खोला। बांग्लादेश पहली पारी में मात्र 64 रनों पर ढेर हो गया।Australia vs Bangladesh Scorecard in H...