AUS vs BAN Live Score: बांग्लादेश को 64 पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, खोए 3 विकेट
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- AUS vs BAN Live Score, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मकाय के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश Live Score आप नीचे देख सकते हैं। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 64 रनों पर सिमट गई। मिचेल स्टार्क ने सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए, वहीं कप्तान पैट कमिंस को 3 सफलताएं मिली। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। रेन्शॉ, ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन समेत ऑस्ट्रेलिया 41 रन पर 3 विकेट गंवा चुका है। बांग्लादेश की पारी की बात करें तो, पहले 10 ओवर में ही उनका बंटाधार हो गया। मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंदबाजी का उनके पास कोई जवाब नहीं था। स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को अपना शिकार बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.