नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Aus vs Ban 1st test match: इधर भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका से दो मैचों की सीरीज की तैयारियों में जुटी है, उधर बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आज दूसरा दिन है, जहां बांग्लादेश की टीम ने मेजबानों पर अपनी पकड़ मजबूत कर रखी है। बांग्लादेश के बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह शतक ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर जड़ा है, जो अपने आप में बड़ी बात है। इसी के साथ तंजीद ने इतिहास के सुनहरे अक्षरों में भी अपना नाम दर्ज करा दिया है। वे बांग्लादेश के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर शतक लगाया है। इससे पहले ऑस्...