Aurangabad News: 79 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, अगस्त 13 -- Aurangabad News: माली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव से स्कूटी पर लदी 79 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में नवीनगर थाना क्षेत्र के महदुआ गांव निवासी अशोक कुमार एवं बारा पटना गांव निवासी बबलू कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि पुलिस को शराब की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तेंदुनी गांव के समीप वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी पर लदी 79 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.