Aurangabad News: 62 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 62 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी गौतम कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग झारखंड से शराब लेकर वैकल्पिक रास्ते से गुजरने वाले हैं। इसके बाद ढीबर गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर के गेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई। बाइक की डिक्की और थैले से 62 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि पुलिस के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.