Aurangabad News: 56 लीटर चुलाई शराब के साथ दो बाइक सवार गिरफ्तार
औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान 56 लीटर चुलाई शराब के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि सुबह गश्ती के दौरान बस स्टैंड के पास सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक से बलिगांव की ओर से भोला बिगहा जा रहे हैं। पुलिस टीम ने शैलोपुर के पास अशोक बिहार कॉलोनी स्थित श्रीरामधार पथ पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार दोनों युवक वहां पहुंचे और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान बलिगांव निवासी संतोष कुमार और गणेश नोनिया के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Buxar News: 170 पीस देसी शराब के साथ बाइक चालक गिरफ्तार पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.