Aurangabad News: 44 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, अक्टूबर 25 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। कासमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुगुल गांव में छापेमारी कर 44 लीटर देसी महुआ शराब के साथ केदार मांझी को गिरफ्तार किया है। वह जागेश्वर मांझी का पुत्र है। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि गांव में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके सत्यापन के बाद एसआई आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के पास से छिपाकर रखी गई 44 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.