औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां टोले चौधरी बिगहा में पुलिस ने छापेमारी कर 42 लीटर स्पिरिट बरामद की। मामले में चौधरी टोला निवासी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीएसआई रोहित कुमार को निर्देश दिया गया था। टीम ने छापेमारी के दौरान उसके घर के पास से स्पिरिट बरामद की। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: अलग-अलग मामलों में सात गिरफ्तार, गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...