Aurangabad News: 40 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
औरंगाबाद, नवम्बर 25 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज पुलिस ने बुधवार को नईकी मोड़ के पास छापेमारी कर 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके से शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही अपाची बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान नईकी गांव निवासी सकेत कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि एएसआई उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। नईकी मोड़ के पास पुलिस ने तलाशी के दौरान बाइक के हैंडल सहित कुल 40 लीटर शराब बरामद कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.