Aurangabad News: 310 विद्यार्थियों ने कौशल विवेक प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: स्थानीय नव ज्योति शिक्षा निकेतन में कौशल विवेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें यूकेजी से लेकर अष्टम वर्ग तक के कुल 310 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी तर्कशक्ति, प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। नीरज गुप्ता ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के साथ विद्यार्थियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.