औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। पौथू थाना पुलिस ने बुधवार रात अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 27 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की। इस दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ईटार गांव में छापेमारी की गई, जहां से 12 लीटर शराब बरामद हुई। मौके से ईटार गांव निवासी प्रदीप कुमार और रोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अंछा गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...