Aurangabad News: 16 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। पौथू थाना पुलिस ने सोमवार की रात भेटनिया गांव में छापेमारी कर करीब 16 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशोक चौधरी के रूप में हुई है। पौथू थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें अशोक चौधरी को शराब के साथ पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.