Aurangabad News: 150 लीटर महुआ शराब बरामद, बाइक सवार फरार
औरंगाबाद, अक्टूबर 5 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के कुटुंबा पूरब बाजार स्थित बदरपुर चौक के समीप सोमवार को पुलिस ने गश्ती के दौरान 150 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान बदरपुर चौक के पास एक बाइक संदिग्ध स्थिति में खड़ी मिली। तलाशी लेने पर बाइक पर रखे दो बोरों से शराब से भरी 30 पॉलिथीन बरामद हुईं। प्रत्येक पॉलिथीन में करीब पांच लीटर शराब थी। पुलिस ने शराब के साथ बाइक भी जब्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.