औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- Aurangabad News: तस्कर फरार मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के टंडवा रोड पर रविवार को पुलिस ने 120 लीटर स्पिरिट और एक बाइक जब्त की। पुलिस को देखकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दिन में गश्ती कर रहे एसआई श्रीकांत पांडेय को इस संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन जांच शुरू की। पुलिस को देखकर बाइक सवार वाहन छोड़कर भाग निकले। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे प्लास्टिक के थैले से 120 लीटर स्पिरिट बरामद हुई। पुलिस ने स्पिरिट और बाइक जब्त कर ली। बाइक टंडवा गांव की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की तरफ जा रही थी। बाइक पर तीन लोगों के सवार होने की बात भी सामने आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...