Aurangabad News: 12 अक्टूबर को पुतला दहन करेगी कांग्रेस
औरंगाबाद, अक्टूबर 10 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मदनपुर में 12 अक्टूबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। इसकी जानकारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके बाद पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह भी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Siwan News मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : शहीद चौक बना दिल्ली का जंतर-मंतर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.