औरंगाबाद, अक्टूबर 9 -- Aurangabad News: विद्यालय की छत ढलाई के दौरान हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के उपरीडीह चरकावां स्थित निजी विद्यालय में छत ढलाई के लिए छड़ डालने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान परैया थाना क्षेत्र के कोसडीहरा निवासी अनिरुद्ध विश्वकर्मा और बटुरा निवासी जयराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए एक घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। आरोप है कि हादसे के बाद ठेकेदार औरंगाबाद ...