Aurangabad News: होटल में मारपीट व गाली-गलौज में प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: रफीगंज थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित एक होटल में गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में बड़गांव निवासी रामेश्वर साव ने कासमा रोड निवासी बीरेंद्र शर्मा को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में रामेश्वर साव ने बताया कि वह होटल में दूध देने गए थे। इसी दौरान उन्होंने दुकान में रखी थोड़ी-सी भुजिया-सेव खा ली। इस बात पर बीरेंद्र शर्मा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने दांत से उनके हाथ की उंगली काट दी। घटना में घायल रामेश्वर साव का इलाज रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.