Aurangabad News: हाजीपुर रोड पर बाइक पलटी, किशोर घायल
औरंगाबाद, अगस्त 31 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र की बनियां पंचायत के हाजीपुर रोड पर ट्रैक्टर से सड़क पर गिरी गीली मिट्टी के कारण बाइक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार किशोर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि हाजीपुर निवासी सौरभ कुमार बाइक से मदनपुर बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान हाजीपुर रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे वह घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.