Aurangabad News: हाइवा मुक्ति मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष पर आरोप
औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- Aurangabad News: वाहन मालिक ने आईजी से की निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को कार्रवाई का निर्देश अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना में जब्त हाइवा को मुक्त कराने के मामले में वाहन मालिक रवि कुमार यादव ने तत्कालीन थानाध्यक्ष इमरान आलम और उनके एक कथित सहयोगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह निवासी रवि ने जेल से छूटने के बाद मगध क्षेत्र के आईजी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने वाहन मुक्त कराने के नाम पर करीब 12 लाख रुपए लेने और बाद में फर्जी मुक्ति आदेश के मामले में जेल भेजे जाने का आरोप लगाया है। आईजी ने एसपी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रवि के अनुसार खनन विभाग ने छक्कनबाग के पास स्टोन चिप्स लदे हाइवा को जब्त कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.