Aurangabad News: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, सड़क जाम- पेज 3 लीड
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर दधपा ब्रह्म स्थान के समीप रविवार को सड़क निर्माण कंपनी के हाइड्रा गाड़ी की चपेट में आने से साइकिल सवार 67 वर्षीय प्रमोद मेहता की मौत हो गई। वे तमसी गांव के रहने वाले थे। दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
घटनाक्रम बाद में शव अंबा चौक लाकर चौक को भी जाम कर दिया गया। लोग चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे। परिजनों के अनुसार प्रमोद मेहता साइकिल से सरसों की पेराई कराने अंबा आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कंपनी पीएनसी की हाइड्रा गाड़ी ने उन्हें धक्का मार दिया। इस टक्कर में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन उन्हें कुटुंबा रेफरल अस्पताल ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.