Aurangabad News: हसपुरा बाजार में 5 अक्टूबर को चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
औरंगाबाद, अक्टूबर 1 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा मुख्य बाजार में आए दिन लगने वाले भीषण जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। सड़क और फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए आगामी 5 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दुकान, ठेला, सब्जी-फल की दुकानें व अन्य सामान रखकर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अतिक्रमणकारियों को 30 सितंबर को माइकिंग से सूचना दी गई थी। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि बाजार की सड़कों पर अवैध कब्जे के कारण रोज जाम की स्थिति बनती है। जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी फजीहत झेलनी पड़ती है। अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। जो लोग निर्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.