Aurangabad News: हसपुरा प्रखंड के ईटवां में मुख्य सड़क पर हुआ जलभराव
औरंगाबाद, जुलाई 18 -- Aurangabad News: हसपुरा-ईटवां मुख्य मार्ग पर डोमनिया मोड़ से आगे की सड़क इन दिनों बदहाल है। पचरुखिया तक जाने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर भीषण जलजमाव के कारण आम लोगों का चलना दूभर हो गया है।
जलजमाव की समस्या सड़क पर हर समय तालाब जैसा नजारा बना रहता है जिससे स्थानीय लोग और राहगीर भारी मुसीबत झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। कुछ लोगों द्वारा नाली के ढक्कन और उसके आस-पास अतिक्रमण कर लिए जाने से समस्या और विकराल हो गई है।
स्वास्थ्य पर खतरा घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बारिश का पानी सीधे सड़क पर जमा हो जाता है। इससे हर समय दुर्गंध बनी रहती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। यह सड़क पचरुखिया होते हुए दाउदनगर और खुदवां के रास्ते जिला मुख्यालय को जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.