Aurangabad News: हसपुरा के मौआरी गांव के युवक की मौत, तीन घायल
औरंगाबाद, अक्टूबर 26 -- Aurangabad News: गयाजी जिले में सड़क हादसे में हुई मौत हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा थाना क्षेत्र के मौआरी गांव निवासी राजू शर्मा के इकलौते पुत्र रौशन कुमार की एक सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गई। इस दुर्घटना में मौआरी गांव के ही तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रविवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मौआरी गांव के चार युवक एक वैगनआर कार पर सवार होकर गयाजी जिला के बेलागंज गए थे। वापसी के दौरान बेलागंज बाजार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इससे यह भीषण हादसा हुआ। युवक किस काम से बेलागंज गए थे, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। इस सड़क दुर्घटना में मौआरी गांव के ही रविकांत कुमार और कमलाकांत कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.