Aurangabad News: हसपुरा की अन्नपूर्णा जेआरएफ में चयनित
औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- Aurangabad News: फोटो- 30 सितंबर एयूआर 29 कैप्शन-हसपुरा के मनपुरा गांव की अन्नपूर्णा सिंह। हसपुरा, संवाद सूत्र। दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ जून 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। मनपुरा गांव के किसान रवींद्र सिंह की प्रतिभाशाली पुत्री अन्नपूर्णा सिंह ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अन्नपूर्णा के पिता रवींद्र सिंह और मां रेखा सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी बेटी सीयूएसबी के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज विभाग की छात्रा है। इस बार विभाग के रिकॉर्ड 19 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है जिनमें अन्नपूर्णा भी शामिल है। नवल सिंह, रवींद्र कुमार, अभय कुमार सिंह, अंजनी सिंह, अनुज सिंह, राजीव रंजन उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.