Aurangabad News: स्वास्थ्य शिविर में 250 किसानों की हुई नि:शुल्क जांच
औरंगाबाद, अगस्त 1 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। भारतीय पटसन निगम एवं खलिहान कृषक सहकारी समिति रेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में दाउदनगर प्रखंड की मनार पंचायत मुख्यालय में किसानों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 250 किसानों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं प्राप्त कीं। अनुमंडल अस्पताल, दाउदनगर के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने किसानों की जांच की। डॉक्टरों ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ भोजन, शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इस मौसम में जीवाणु और विषाणुओं का संक्रमण तेजी से फैलता है। खलिहान कृषक सहकारी समिति रेपुरा के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतीश भारती ने जूट खरीद को लेकर फैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.