Aurangabad News: स्वच्छता अभियान व स्वास्थ्य शिविर अब 28 को
औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। खराब मौसम के कारण भारतीय जनता पार्टी की ओर से 25 सितंबर को प्रस्तावित स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर अब 28 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता अभियान सतबहिनी मंदिर से शुरू होकर पूरे बाजार क्षेत्र में चलाया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इसमें बीपी, शुगर, एनीमिया और आंखों की जांच की जाएगी। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवा भी दी जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रहेगी। यह भी पढ़ें- जनसेवा और समाज के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक: सर्वप्रिय त्यागी उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.