औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में गोह प्रखंड मुख्यालय के एसबीआई बैंक के पास बुधवार की अहले सुबह एनएच 120 पर बाइक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान गोह थाने के सरेया गांव के निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार के 19 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल किशोर कार्तिक कुमार गोह थाने के अकौना गांव का रहने वाला है। अभिनव की मौत गया मगध मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई है। घटना की सूचना थाने को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...