Aurangabad News: स्कूल जाने निकली किशोरी लापता, युवक पर आरोप
औरंगाबाद, अक्टूबर 9 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के हरदत्ता गांव से स्कूल जाने के लिए निकली एक किशोरी लापता हो गई है। उसके पिता ने धनीबार गांव के प्रिंस कुमार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए अंबा थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, किशोरी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि प्रिंस कुमार कथित तौर पर उसे अपने साथ ले गया है। पिता ने पुत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.