औरंगाबाद, अगस्त 25 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना पुलिस ने बटाने नदी पुल के पास पक्की सड़क से 31.2 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की स्कूटी भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पदाधिकारी देवनारायण सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी को शराब के साथ पकड़ा गया। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मामले में बिहार संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...